Home बिहार सुपौल की पांच सीटों पर 48 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, नामांकन वापसी के...

सुपौल की पांच सीटों पर 48 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, नामांकन वापसी के बाद बने समीकरण

376
0
48 candidates will try their luck on five seats in Supaul, equations formed after withdrawal of nominations

सुपौल: सुपौल जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन पिपरा से निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार प्रभात ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब कुल 48 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। शुक्रवार से उम्मीदवार चुनाव प्रचार शुरू कर सकेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सावन कुमार ने गुरुवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि जिले की पांचों सीटों पर कुल 57 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। 21 अक्टूबर को हुई जांच में पिपरा से 8 नामांकन पत्र रद्द किए गए, जिसके बाद 49 प्रत्याशी बचे।

अंतिम सूची चुनाव आयोग को भेजी गई, जहां से स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार सुबह प्रपत्र-07 का प्रकाशन किया गया। अब निर्मली में 8, पिपरा में 13, सुपौल में 9, त्रिवेणीगंज (आरक्षित) में 5 और छातापुर में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जिले में 15,39,242 मतदाता हैं, जिनमें 8,08,795 पुरुष, 7,30,433 महिला और 14 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। निर्मली में 3,03,880, पिपरा में 3,04,877, सुपौल में 2,93,080, त्रिवेणीगंज (आरक्षित) में 3,04,140 और छातापुर में 3,33,265 मतदाता हैं। सभी पांच सीटों पर मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। मौके पर एसपी शरथ आर.एस., जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

GNSU Admission Open 2026

जिलाधिकारी ने बताया कि नेत्रहीन मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि में डमी बैलेट शीट का मुद्रण देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टिबाधितार्थ संस्थान से कराया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जिले के कुल 242 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से वोट डालने का विकल्प चुना है। इनके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। निर्मली से 29, पिपरा से 30, सुपौल से 103, त्रिवेणीगंज से 43 और छातापुर से 37 दिव्यांग मतदाता घर से वोट डालेंगे। जिले में कुल 12,269 दिव्यांग मतदाता हैं निर्मली में 1,873, पिपरा में 2,122, सुपौल में 2,539, त्रिवेणीगंज में 2,044 और छातापुर में 3,691। मतदान कर्मियों का दूसरा रैंडमाइजेशन गुरुवार को पूरा कर लिया गया है। इनका प्रशिक्षण 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगा। ईवीएम का दूसरा रैंडमाइजेशन 29 अक्टूबर से शुरू होगा, जबकि विधानसभावार ईवीएम का चयन 1 नवंबर से किया जाएगा।




GNSU Admission Open 2026