Home बिहार पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत एक की हालत गंभीर

पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत एक की हालत गंभीर

479
0
Bike collides with tree, one dead, one critical

रोहतास। चेनारी थाना क्षेत्र के पलौंधा पुल के समीप मंगलवार की दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दो युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सासाराम से चेनारी की तरफ आ रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चेनारी गांव निवासी प्रदीप शाह का नाती विशाल साह (22 वर्ष) पिता दीपू साह के रूप में हुई है। जबकि पियूष साह पिता विशाल साह गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को चेनारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया। परिजन के अनुसार दोनों एक साथ बाइक पर सासाराम से चेनारी की तरफ लौट रहे थे तभी यह घटना घट गई। इस हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र ने मातम पसरा हुआ है। इधर जैसे ही घटना की जानकारी पीड़ित परिवार तक पहुंची परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को संतावाना देने पहुंच गए। वही चेनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

GNSU Admission Open 2026