Home बिहार विशाल प्रशांत का दावा — ‘जो 9 साल में नहीं हुआ, वो...

विशाल प्रशांत का दावा — ‘जो 9 साल में नहीं हुआ, वो 9 महीने में किया’, NDA में बढ़ा जोश

464
0
Vishal Prashant claims, "What couldn't be done in nine years, was done in nine months," fueling enthusiasm within the NDA.

भोजपुर: भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार विशाल प्रशांत ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने पीरो ब्लॉक स्थित निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र जमा किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में उनके समर्थक झंडे-बैनर और नारे लगाते हुए जुलूस के रूप में नामांकन स्थल तक पहुंचे, जिससे पूरा इलाका चुनावी रंग में रंग गया।

नामांकन के बाद एनडीए की ओर से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंच से संबोधित करते हुए विशाल प्रशांत ने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, “जो काम पिछले नौ वर्षों में नहीं हुआ, वह मैंने नौ महीने में कर दिखाया है।

GNSU Admission Open 2026

अब तरारी विधानसभा को और भी विकास की जरूरत है, जिसे मैं जमीनी स्तर पर पूरा करूंगा।” विशाल प्रशांत ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करन उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और किसानों की समस्याओं के समाधान का भी वादा किया। वहीं, जनसभा में उत्साह का माहौल बना रहा।




GNSU Admission Open 2026