Home बिहार बेगूसराय में DM-SP को कोर्ट की अवमानना का खतरा, मामला हुआ गंभीर

बेगूसराय में DM-SP को कोर्ट की अवमानना का खतरा, मामला हुआ गंभीर

447
0
DM-SP in Begusarai face threat of contempt of court, matter becomes serious

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में डीएम तुषार सिंगला और एसपी मनीष कुमार पर कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई की तलवार लटक गई है। दरअसल, एडीजे तृतीय ब्रजेश कुमार सिंह ने एक्सक्यूशन केस की सुनवाई के दौरान दोनों अधिकारियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। अब उन्हें 15 दिन के अंदर जवाब देना होगा। यदि वे समय पर जवाब नहीं देते हैं, तो कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई की फाइल पटना उच्च न्यायालय भेज दी जाएगी।

यह आदेश न्यायाधीश ने 14 अक्टूबर को एक केस की सुनवाई के दौरान दिया था। इस केस की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को तय की गई है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के हंडालपुर निवासी मनीष कुमार ने एडीजे 3 ब्रजेश कुमार सिंह के समक्ष एक्सक्यूशन वाद संख्या 1/2024 दायर किया था। इस मुकदमे में मनीष कुमार के पिता गणेश महतो की मौत पुलिस की जीप से हुई थी।

GNSU Admission Open 2026

पूर्व में क्लेम वाद में न्यायाधीश ने वादी को 11 लाख 60 हजार रुपए मुआवजा देने का आदेश जारी किया था। लेकिन आदेश के अनुपालन न होने पर वादी ने एक्सक्यूशन वाद दायर किया। इसके बावजूद न्यायालय के आदेश के बाद भी वादी को क्लेम राशि नहीं दी गई। अब कोर्ट ने इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार किया है और डीएम तथा एसपी से जवाब तलब किया है। अगली सुनवाई में यह स्पष्ट होगा कि आगे क्या कार्रवाई होगी।


GNSU Admission Open 2026