पटना : नामांकन एक्सप्रेस के अंतिम दिन सारण जिले में दर्जनों निवर्तमान और पूर्व विधायक, साथ ही भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आइटम डांसर सीमा सिंह समेत कई उम्मीदवार अपने पर्चा दाखिल करेंगे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर ली है। सारण की सभी दस विधानसभा सीटों पर राजग और महागठबंधन ने अंतिम रूप से अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। प्रमुख नामांकन इस प्रकार हैं जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, “आज सम्राट चौधरी का अपडेटेड एफिडेविट जनता के बीच आया है। इससे पहले जब सम्राट चौधरी जी से पूछा गया था कि उन्होंने दसवीं कक्षा कब पास की थी तो उन्होंने कहा कि इसे वो एफिडेविट में पढ़ सकते हैं। आज उनका एफिडेविट आया है और मैं उसे पढ़ने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसमें कहीं भी यह नहीं लिखा है कि उन्होंने दसवीं कक्षा कब पास की। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उन्होंने कामराज विश्वविद्यालय से PFC (प्री फाउंडेशन कोर्स) किया है। अगर आप विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाएंगे, तो देखेंगे कि PFC उन लोगों के लिए होता है, जो तमिल भाषा बोलते हैं, अभी तक उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्होंने दसवीं कक्षा पास की है या नहीं।”
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आज पहले चरण के नामांकन का आठवां दिन है, और उम्मीद की जा रही है कि 17 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तिथि से पहले सभी प्रमुख दल अपने प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कर लेंगे। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार देर रात अपने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान और अजीत कुमार शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने खगड़िया सीट से मौजूदा विधायक का टिकट काटकर चंदन यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, हालांकि राजद, कांग्रेस और वामदलों सहित अन्य घटक दल अपने उम्मीदवारों को सिंबल दे चुके हैं और कई ने नामांकन भी दाखिल कर दिए हैं।







