Home बिहार भोजपुरी गायक रितेश पांडे ने करहगर विधानसभा से भरा पर्चा

भोजपुरी गायक रितेश पांडे ने करहगर विधानसभा से भरा पर्चा

503
0
Bhojpuri singer Ritesh Pandey filed his nomination from the Kargil Assembly constituency.

सासाराम। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान रोहतास जिले में होने वाले मतदान को लेकर बुधवार को करहगर से जनसुराज के प्रत्याशी रितेश पांडे ने अपना नामांकन किया। 13 अक्टूबर से शुरू नामांकन के दौरान बुधवार को पहला नामांकन देखने को मिला।

भोजपुरी गायक रितेश पांडे ने करगहर विधानसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रितेश पांडे ने कहा कि जनसुराज ने करगहर के साथ साथ बिहार बदलाब का जिम्मा दिया है और इस जिम्मेवारी को बेहतर तरीके से निर्वाह करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि बिहार जी जनता बदलाव चाहती है। आज बिहार की जनता के पास ऑप्शन मौजूद है इसलिए बिहार की जनता इस बार जनसुराज को जीता कर बदलाव लाएगी।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि बिहार की बदहाली, अशिक्षा को दूर करना, पलायन को रोकना, बेरोजगारी दूर करना ये सब कई ऐसी मुद्दा है जिसको लेकर जनसुराज मैदान में है। बता दें कि रोहतास जिले में 11 नवंबर को दूसरे चरण के दौरान मतदान होना है। इसके लिए 13 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 20 अक्टूबर तक चलेगा। स्कूटनी की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित की गई है जबकि नाम वापसी की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर है।

GNSU Admission Open 2026