Home बिहार लालू यादव का बड़ा दांव, शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को मिला...

लालू यादव का बड़ा दांव, शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को मिला टिकट — जानिए किस सीट से लड़ेंगे

422
0
Lalu Yadav makes a big move, Shahabuddin's son Osama Shahab gets ticket - find out which seat he will contest from

पटनाएक वक्त कहा जाता था कि लालू के बिना शहाबुद्दीन नहीं और शहाबुद्दीन के बिना लालू नहीं। वक्त ने करवट ली और वीभत्स तेजाब कांड में जेल में बंद शहाबुद्दीन की मौत हो गई। इसके बाद उनकी पत्नी हिना शहाब ने राजद पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए अलग राह थाम ली। लेकिन ये बात कहीं न कहीं लालू को कचोट गई थी। लिहाजा बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने भूल सुधार कर ली। लालू प्रसाद यादव ने जिन कैंडिडेट को सिंबल दिए हैं, उनमें शहाबुद्दीन के बेटे का नाम भी शामिल है।

दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पार्टी सिंबल देकर राजद के टिकट के चुनाव लड़ने की हरी झंडी दिखा दी है। लेकिन ओसामा सिवान से नहीं बल्कि कहीं और से चुनाव लड़ेंगे। शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को लालू प्रसाद यादव ने खुद सिंबल दिया। इसकी गवाही ताजा तस्वीर भी दे रही है। लेकिन उम्मीद के उलट ओसामा शहाब सिवान से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

GNSU Admission Open 2026

वो सिवान में ही रघुनाथपुर विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर मैदान में उतर गए हैं। वहां के मौजूदा राजद सांसद हरिशंकर यादव ने अपनी सीट छोड़ दी है और ओसामा शहाब को समर्थन का ऐलान भी कर दिया है। 2020 में तेजस्वी यादव ने ATOZ की बात करते हुए चुनाव लड़ा था। तब पोस्टरों से लालू और राबड़ी की तस्वीर भी गायब थी। लेकिन इस चुनाव में बेटे तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लालू यादव ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। इसीलिए वो फिर से अपने माय यानी मुस्लिम यादव समीकरण को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि इसी कड़ी में शहाबुद्दीन के परिवार की पार्टी से नाराजगी दूर करने के लिए ओसामा शहाब को टिकट दिया गया है।

GNSU Admission Open 2026