Home बिहार आप ने जारी की 48 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, छपरा से प्रेम...

आप ने जारी की 48 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, छपरा से प्रेम प्रताप को मिला टिकट

398
0
AAP releases second list of 48 candidates, Prem Pratap gets ticket from Chhapra

पटना: आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। मंगलवार को जारी सूची के अनुसार, प्रेम प्रताप सिंह को छपरा, राजेंद्र प्रसाद सिंह को लालगंज, आदित्य लाल को पूर्णिया और इंद्रजीत ज्योतिकर को हथुआ से मैदान में उतारा गया है। बता दें, इससे पहले, पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार ने सभी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली-पंजाब में बदलाव के बाद, अब बिहार में भी AAP जिंदाबाद। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अबतक कुल 59 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गयी है। ‘आप’ के सभी उम्मीदवारों को बधाई एवं सफलता की शुभकामनाएं।

GNSU Admission Open 2026
क्र. सं.विधानसभा क्षेत्रक्र. सं. (सूची में)उम्मीदवार का नाम
1नरकटियागंज3राजीव वर्मा
2बगहा4शेषनाथ चौधरी
3सिकटा9औरंगजेब आलम
4केसरिया15राम अधार राय
5पिपरा17विपुल यादव
6चिरैया20ओम प्रकाश यादव
7ढाका21मधुसूदन कुशवाहा
8शिवहर22अनीश झा
9सुरसंड26ऋषि कुमार अग्रवाल
10बाजपट्टी27रणधीर कुमार चौधरी
11बिस्फी35अरविंद कुमार मिश्रा
12निर्मली41चंदन कुमार
13छतौना45विनोद कुमार मंडल
14सिमरी51दिनेश कुमार आर्या
15बहादुरगंज52मासूम रज़ा
16रूपौली60विकास कुमार
17पूर्णिया62आदित्य लाल
18कटिहार63राजेश गुरनानी
19मधेपुरा73मुकेश कुमार
20औराई89शिव शंकर गुप्ता
21मुजफ्फरपुर90मो. हसन
22बोचहां (SC)91डॉ. अभय कुमार
23बरौली97डॉ. सत्येंद्र कुमार पटेल
24गोपालगंज101डॉ. ब्रज किशोर गुप्ता
25भोरे (SC)103धर्मेंद्र कुमार
26हथुआ104इंद्रजीत ज्योतिकार
27सीवान105सत्येन्द्र कुमार कुशवाहा
28जीरादेई106विनोद कुमार सिंह
29बरहरिया110डॉ. जितेंद्र कुमार यादव
30मरहौरा117सुशील कुमार यादव
31छपरा118प्रेम प्रताप सिंह
32गरखा119सदन कुमार
33परसा121पवन तिवारी
34लालगंज124राजेंद्र प्रसाद सिंह
35मोहिउद्दीननगर137उमेश राय
36हसनपुर140मनमोहन मधुकर
37बेलदौर (SC)150राहुल कुमार बासु
38बरका161रजनीश कुमार चौधरी
39जमालपुर166गोपाल कुमार तांती
40शेखपुरा169उमेश प्रसाद सिंह
41हमाउट177धर्मेंद्र कुमार
42मोकामा178डॉ. राजेश कुमार रत्नाकर
43कुम्हरार183बबलू कुमार
44चेनारी (SC)207धनंजय कुमार
45कुरथा215उमाशंकर शरण
46बोध गया (SC)229गोवधर्न मांझी
47बेलागंज232मधुमाला कुमारी
48बैकुंठपुर99ओम प्रकाश राय

बता दें, बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है।

GNSU Admission Open 2026