Home बिहार टिकट कटने के डर से CM आवास के बाहर धरने पर बैठे...

टिकट कटने के डर से CM आवास के बाहर धरने पर बैठे JDU विधायक गोपाल मंडल

469
0
Fearing ticket cancellation, JDU MLA Gopal Mandal staged a sit-in protest outside the CM's residence.

पटना: एक तरफ NDA में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जबरदस्त घमासान मचा हुआ है, तो दूसरी तरफ JDU के कई विधायकों का टिकट कटने की आशंका है। इसमें हाल ही में कई अजब बयान देने वाले भागलपुर में गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल भी हैं। उन्होंने पटना में अजब हाई वोल्टेड ड्रामा शुरू कर दिया है। गोपाल मंडल को इस बात की भनक लग चुकी थी कि इस दफे उनका टिकट कटने के पूरे आसार हैं।

बताया जा रहा है कि इसको लेकर वो पटना पहुंचे। इसके बाद उनका इरादा सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात का था। वो एक अणे मार्ग यानी सीएम आवास भी पहुंच गए। लेकिन ऐसा लग रहा है कि उन्हें सीएम नीतीश कुमार से मिलने का समय नहीं मिला। इसके बाद गोपाल मंडल ने कुछ वैसा ही किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं। कई बार कभी पत्रकारों को उल्टा-सीधा बोल तो कभी स्टेज पर महिला डांसरों के साथ नाच कर सुर्खियां बटोरने वाले गोपाल मंडल ने सीएम आवास के बाहर ही हाई वोल्डेज ड्रामा शुरू कर दिया।

GNSU Admission Open 2026

मंगलवार की सुबह गोपाल मंडल पटना में सीएम आवास के बाहर ही धरने पर बैठ गए। माना जा रहा है कि उन्हें इस बात से डर है कि उनका टिकट इस चुनाव में कटने की पूरी आशंका है। लिहाजा वो एक अणे मार्ग के बाहर ही सिक्योरिटी गेट के पास धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘हमें मुख्यमंत्री से मिलना है। टिकट मिलेगा, टिकट लिए बिना नहीं जाएंगे। जब वहां तक खबर पहुंचेगी तब वे हमसे जरूर मिलेंगे।’

GNSU Admission Open 2026