Home बिहार JDU ने तय किए 42 संभावित उम्मीदवार, जानिए आपकी सीट से कौन...

JDU ने तय किए 42 संभावित उम्मीदवार, जानिए आपकी सीट से कौन उतरेगा मैदान में

360
0
JDU releases second list, 44 candidates announced; new face replaces Gopal Mandal

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। एनडीए की सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) 101 सीट पर चुनाव लड़ेगी। जेडीयू की ओर से कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा? इसे लेकर उम्मीदवारों के नाम भी तय होने शुरू हो गए हैं। हालांकि अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है, लेकिन पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों की सूची लगभग फाइनल कर ली है।

जेडीयू के कुल 42 उम्मीदवार अब तक तय हो चुके हैं। जेडीयू उम्मीदवारों के चयन में काफी सावधानी बरत रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों का चयन गठबंधन की रणनीति को ध्यान में रखकर किया गया है। पार्टी अब जल्द ही दूसरे चरण की लिस्ट पर भी काम शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने अपनी चुनावी सीटों पर उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे दिया है। जल्द ही पहले चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026
विधानसभा सीटसंभावित उम्मीदवार
सकराआदित्य कुमार
रूपौलीकलाधर मंडल
ठाकुरगंजगोपाल अग्रवाल
जमालपुरनचिकेता
जगदीशपुरभगवान सिंह कुशवाहा
राजगीरकौशल किशोर
धौरैयामनीष कुमार
झाझादामोदर रावत
राजपुरसंतोष निराला
फुलवारी शरीफश्याम रजक
मसौढ़ीअरुण मांझी
बड़हियाइंद्रदेव पटेल
महनारउमेश कुमार कुशवाहा
वैशालीसिद्धार्थ पटेल
अमरपुरजयंत राज
वाल्मीकिनगररिंकू सिंह
फुलपरासशीला मंडल
धमदाहालेसी सिंह
कुचायकोटअमरेन्द्र पांडे
बरारीविजय निषाद
रून्नी सैदपुरपंकज मिश्रा
हरलाखीसुधांशु शेखर
सुपौलविजेंद्र यादव
मोकामाअनंत सिंह
पिपरारामविलास कामत
केशरियाशालिनी मिश्रा
संदेशराधा चरण सेठ
आलमनगरनरेंद्र नारायण यादव
जहानाबादचंद्रेश्वर चंद्रवंशी
घोसीऋतुराज
बिहारीगंजनिरंजन मेहता
हथुआराम सेवक सिंह
भोरेसुनील कुमार
सरायरंजनविजय चौधरी
सोनबरसारत्नेश सदा
शिवहरचेतन आनंद
काटीअजीत कुमार
वारिस नगरअशोक कुमार मुन्ना
बरबीघासुदर्शन
बेलागंजमनोरमा देवी
बहादुरपुरमदन सहनी
कल्याणपुरमहेश्वर हजारी

पार्टी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रणनीति के तहत इस बार चार वर्तमान विधायकों के टिकट कट सकते हैं। यह कदम पार्टी के अंदर नई ऊर्जा और ताज़ा चेहरों को मौका देने के लिए उठाया जा सकता है।

GNSU Admission Open 2026