Home मनोरंजन वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया डेटिंग रूमर्स में फिर साथ, वायरल हुआ...

वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया डेटिंग रूमर्स में फिर साथ, वायरल हुआ वीडियो

495
0
Veer Pahadia and Tara Sutaria are back together in dating rumours, video goes viral

एंटरटेनमेंट : आज 9 अक्तूबर गुरुवार को तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान वीर अपनी कथित गर्लफ्रेंड तारा को प्रोटेक्ट करते नजर आए। तारा और वीर का यह वीडियो अभी कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर सामने आया है।

इस वीडियो में वीर बड़े ही प्यार से तारा के लिए कार का दरवाजा खोलते नजर आए और बाद में दोनों एयरपोर्ट के अंदर जाते दिखाई दिए। इस दौरान फोटोग्राफर्स की भीड़ में दोनों सहज नजर आए। वीर ने प्यार से तारा की पीठ पर हाथ रखकर उन्हें सहारा दिया, जबकि तारा ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को बाय कहा। इस दौरान तारा के प्रति वीर का सुरक्षात्मक व्यवहार फैंस के दिलों को छू गया।

GNSU Admission Open 2026

अब फैंस वीर की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। इस दौरान तारा ने सफेद पैंटसूट, काले क्रॉप टॉप, स्टाइलिश हार और काले पर्स के साथ आकर्षक लुक अपनाया। उनके हल्के मेकअप और स्लीक बन ने उनके स्टाइल को पूरा किया है। वहीं दूसरी ओर वीर ने नीली टी-शर्ट, हाफ स्लीव जैकेट, काली पैंट और काले सनग्लासेस में कैजुअल लुक अपनाया हुआ है।

GNSU Admission Open 2026