Home बिहार 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण, सहेली पर साजिश का आरोप

17 वर्षीय किशोरी का अपहरण, सहेली पर साजिश का आरोप

292
0
17-year-old girl kidnapped, friend accused of conspiracy

हाजीपुर: वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी की सहेली ने साजिश रचकर उसे बहला-फुसलाकर घर से बाहर बुलाया और अपहरण कर लिया। इस घटना को लेकर पीड़िता की मां ने नगर थाना क्षेत्र के बागमली निवासी शिवानी उर्फ सोनी और प्रीति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी अपने घर पर थी।

इस दौरान उसके मोबाइल पर उसकी सहेली शिवानी उर्फ सोनी का संदेश आया, जिसमें बताया गया कि उसकी सहेली प्रीति नीचे उसका इंतजार कर रही है। इसके बाद किशोरी ने अपनी मां को बताया कि वह अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही है और घर से निकल गई। लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटी। जब उसकी मां ने चिंता में आकर उसकी बेटी के मोबाइल पर कॉल किया, तो पता चला कि उसका फोन घर में ही चार्ज पर लगा हुआ है।

GNSU Admission Open 2026

इसके बाद उसकी मां ने शिवानी उर्फ सोनी को कॉल किया। उसने बताया कि किशोरी प्रीति के साथ पटना में है और अगले दिन लौट आएगी। हालांकि अगले दिन भी किशोरी घर नहीं लौटी। जब मां ने दोबारा शिवानी उर्फ सोनी को कॉल किया, तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। उसकी जगह उसकी बहन ने कॉल रिसीव कर बताया कि शिवानी अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद पीड़िता की मां ने हाजीपुर नगर थाने में जाकर इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

GNSU Admission Open 2026