Home बिहार वन्यप्राणी सप्ताह के तहत सासाराम में निकाली गई जागरूकता रैली

वन्यप्राणी सप्ताह के तहत सासाराम में निकाली गई जागरूकता रैली

415
0
Awareness rally organised in Sasaram under Wildlife Week

सासाराम। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार के बैनर तले रोहतास वन प्रमण्डल, सासाराम से 71 वें वन्यप्राणी सप्ताह के उपलक्ष्य में वन प्रमंडल की ओर से मंगलवार को प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य वन्य प्राणियों के संरक्षण और उनके महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना था । प्रभात फेरी रोहतास वन विभाग से आरंभ होकर जिला अधिकारी आवास होते हुए नगर थाना से वन विभाग रेंजर कार्यालय पहुंची, जहां छात्र-छात्राओं के बीच वन्यजीव एवं पर्यावरण के विषय पर चर्चा की गई ।

रैली के दौरान स्कूली बच्चों और वन विभाग के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । बच्चे वन्य प्राणी बचाओ, पर्यावरण बचाओ आदि नारे लगाते हुए स्लोगन वाले तख्ती लेकर चल रहे थे । प्रभात फेरी को फॉरेस्ट रेंजर दीपक कुमार सिंह, वनपाल अमित कुमार, अमलेश कुमार, संत जोसेफ स्कूल निदेशक संतोष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रेंजर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष दो से आठ अक्तूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वन्य जीवों की महत्ता लोगों को समझाना है।

GNSU Admission Open 2026

कहा कि जीवन चक्र के लिए वनों का जितना महत्व है, उतना ही महत्व वन्य प्राणियों का है। स्कूल निदेशक सह बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि वन्यप्राणी सप्ताह 2025 के तहत रोहतास वन विभाग के बैनर तले वन्यप्राणी सप्ताह के आखरी बुधवार को कनोडिया पंप स्थित संत जोसेफ स्कूल परिसर में बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई जाएंगी। वहीं इस कार्यक्रम के तहत वन और वन्य जीवों पर निबंध प्रतियोगिता कक्षा – 6 और कक्षा – 7 के छात्रों के बीच आयोजित की गई थी। जिसमें विद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में कक्षा 7 से आरव मेहता ने प्रथम कक्षा 6 के श्रेया सिंह ने द्वितीय और कक्षा 7 से आर्यन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को रोहतास वन विभाग तरफ से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

GNSU Admission Open 2026