
कोलकाता: दुर्गा पूजा सिर्फ आस्था और भक्ति का पर्व नहीं, बल्कि कला और समाज का आईना भी है। इस बार कोलकाता और आसपास के इलाकों में सजे सैकड़ों पंडालों ने यही संदेश दिया है। कहीं देवी की आराधना को भारतीय सेना के शौर्य के साथ जोड़ा गया, तो कहीं वैश्विक राजनीति की झलक दिखी। किसी पंडाल में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को महिषासुर का रूप देकर दिखाया गया, तो कहीं ऑपरेशन सिंदूर थीम के जरिये भारतीय रक्षा शक्ति को प्रदर्शित किया गया।
बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर स्थित खगरा श्मशान घाट दुर्गा पूजा समिति ने इस बार अपने पूजा पंडाल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दानव रूपी महिषासुर की मूर्ति के रूप में दिखाया है। समिति के मुताबिक ट्रंप के आकार का राक्षस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने के प्रयासों के बावजूद कथित विश्वासघात का प्रतीक है। इस मूर्ति को कलाकार असीम पाल ने बनाया है।
यह चित्रण ट्रंप की व्यापार नीतियों पर शिकायतों को दर्शाता है, जिसमें भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ भी शामिल हैं, जिन्हें यह पूजा समिति देश के हितों के लिए हानिकारक मानती है। उत्तर कोलकाता के प्रसिद्ध संतोष मित्रा स्क्वॉयर पूजा कमेटी ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की बहादुरी को दर्शाने वाला आपरेशन सिंदूर थीम पर पंडाल सजाया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को किया। पंडाल में कदम रखते ही ऐसा लगता है, जैसे आप किसी युद्धभूमि में प्रवेश कर गए हों। ब्रह्मोस मिसाइल और एस-400 सिस्टम जैसे सैन्य हथियारों के मॉडल पंडाल को और प्रभावशाली बनाते हैं।
अर्जुनपुर अमरा सबाई क्लब : मुखोमुखी (फेस टू फेस) थीम में आधुनिक कला और पारंपरिक स्थापत्य का अनूठा मिश्रण नजर आया।
टाला प्रत्यय : जीवनचक्र और बीज को थीम बनाकर जीवन के नए आरंभ का संदेश दिया गया।
शोले@50: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म शोले की 50वीं वर्षगांठ पर आधारित थीम ने सिनेमा प्रेमियों को आकर्षित कि






