Home बिहार लोक शिकायत निवारण के तहत 26 आवेदनों पर जिलाधिकारी ने किया सुनवाई

लोक शिकायत निवारण के तहत 26 आवेदनों पर जिलाधिकारी ने किया सुनवाई

430
0
The District Magistrate heard 26 applications under the Public Grievance Redressal Act.

सासाराम। रोहतास जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों पर को सुनवाई के दौरान दस मामलों का निस्तारण किया गया। लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अन्तर्गत प्राप्त 26 अपील आवेदनों पर पर जिला पदाधिकारी द्वारा सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की गयी। इस दौरान मुख्यालय अन्तर्गत कुछ लोक प्राधिकार यथा अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल सासाराम, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल डिहरी, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल सासाराम उपस्थित हुए।

शेष लोक प्राधिकार यथा अनुमण्डल पदाधिकारी बिक्रमगंज, अनुमण्डल पदाधिकारी डिहरी भूमि सुधार उप समाहर्ता सासाराम, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिक्रमगंज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अपना पक्ष रखे। वही छः अपीलार्थी सुनवाई के क्रम में अनुपस्थित रहे। लोक प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गई तथा दोनो पक्षों को विस्तार से सुना गया।

GNSU Admission Open 2026

सुनवाई के दौरान प्रेम शंकर पाण्डेय, रंजन कुमार, अनुराग देव, महेश कुमार, पन्ना लाल यादव, नारदमुनि साह एवं अन्य, कुमार महेन्द्र प्रताप, यशोदा देवी, निरंजन पाण्डेय, अजय कुमार तिवारी, महेन्द्र तिवारी, विश्वनाथ प्रसाद बिन्द, उमाशंकर साह, शिवजी सिंह, रवि रंजन भगत, सुनील कुमार, धर्मेन्द्र कुमार सिंह के शिकायतों का निराकरण करते हुये निष्पादित किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ हीं लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिए गए।

GNSU Admission Open 2026