202 cartons of liquor recovered from container, driver arrested

बक्सर। बिहार विधानसभा चुनाव आते ही शराब की डिमांड बढ़ गई है। बिहार में शराब से वोटरों को रिझाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बिहार में लगातार शराब कि खेप पहुंच रही है। हालांकि शराब तस्करी को लेकर पुलिस भी मुस्तैद है और पुलिस को सफलता भी मिल रही है। शनिवार को सुबह वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट पर शराब लदा कंटेनर जब्त करने में पुलिस ने सफलता पाई है।

जप्त कंटेनर से 202 कार्टन शराब बरामद की गई है। वही उत्पाद विभाग की पुलिस ने कंटेनर के चालक को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने सफलता हासिल की है। उत्पाद विभाग के अधिकारी संतोष कुमार पाठक ने बताया कि वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की पुलिस सुबह वाहनों की जांच-पड़ताल कर रही थी।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

इसी बीच यूपी की तरफ से एक कंटेनर आ रही थी। जांच के दौरान पुलिस को कंटेनर में शराब होने का संदेह हुआ। विधिवत तलाशी ली गई तो पूरा कंटेनर में काफी मात्रा में शराब बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि कंटेनर में कुल 202 कार्टन शराब बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि कंटेनर के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछ ताछ जारी है।