Home बिहार शादी के डेढ़ साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वाले फरार

शादी के डेढ़ साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वाले फरार

381
0
Newlywed woman dies under suspicious circumstances a year and a half after marriage, in-laws absconding

वैशाली: वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनुआ गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। महिला के पिता ने अपने दामाद और अन्य परिजनों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान मनुआ निवासी रणजीत सिंह की 22 वर्षीय पत्नी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है।

मृतका के पिता विजय कुमार सिंह, जो सदर थाना के अदलपुर नौरंगाबाद निवासी हैं, ने अपने दामाद रणजीत सिंह, उसके चाचा और बहन-बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि दामाद नशे का आदी था और अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। विजय कुमार सिंह ने बताया कि डेढ़ साल पहले उन्होंने अपनी बेटी चांदनी कुमारी की शादी रणजीत सिंह से की थी। शादी के बाद से ही वह नशे में धुत होकर बेटी को प्रताड़ित करता था। मृतका की छह महीने की एक बेटी भी है। परिजनों ने यह भी बताया कि पूर्व में भी ससुराल पक्ष के लोग मिलकर चांदनी के साथ मारपीट करते थे। उस समय परिजनों ने बीच-बचाव कर समझौता कराया था।

GNSU Admission Open 2026

महिला के पिता ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत बहुत खराब है। जब वे पहुंचे तो चांदनी की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ससुराल वाले घर बंद कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष यशोदानंद पांडे ने बताया कि नवविवाहिता की मौत इलाज के दौरान होने की सूचना मिली है। अब तक परिजनों की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


GNSU Admission Open 2026