Home बिहार किशनगंज पहुंचे ओवैसी, भारत-पाक मैच पर दिया बयान

किशनगंज पहुंचे ओवैसी, भारत-पाक मैच पर दिया बयान

321
0
Owaisi reached Kishanganj and gave a statement on the India-Pakistan match.

किशनगंज: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार शाम सीमांचल न्याय यात्रा के तहत किशनगंज पहुंचे। बागडोगरा एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद वे शहर के दफ्तरी पैलेस में ठहरे। जानकारी के अनुसार, ओवैसी की यह यात्रा 24 से 27 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान वे सीमांचल के विभिन्न प्रखंडों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार पहले से ही शुरू हो चुका है और अख्तरुल इमान के नेतृत्व में काम चल रहा है।

GNSU Admission Open 2026

थर्ड फ्रंट के सवाल पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी  ने कहा, “उम्मीद रखिए क्योंकि उम्मीद पर ही दुनिया कायम है।” वहीं पाकिस्तान के मैच पर टिप्पणी से उन्होंने इनकार करते हुए कहा कि वे मैच नहीं देख रहे हैं, इसलिए इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे।


GNSU Admission Open 2026