Home बिहार सिवान के हेतिमपुर गांव में दिनदहाड़े दंपति की हत्या, बेटी पर भी...

सिवान के हेतिमपुर गांव में दिनदहाड़े दंपति की हत्या, बेटी पर भी चाकू से हमला

512
0
Couple murdered in broad daylight in Hetimpur village of Siwan, daughter also attacked with knife

सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में सोमवार की सुबह 11 बजे के आसपास चार पहिया वाहन से आये बदमाशों ने पति-पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। वहीं चाकू से वार कर बेटी समेत तीन लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पति-पत्नी की मौत जहां घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं घायल लोगों को स्थानीय लोगों ने गोरेयाकोठी सीएचसी भेजा।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में स्थानीय लोग कुछ जानकारी देने से बचते दिखे। वहीं कुछ लोगों ने घटना का कारण जादू-टोना बताया। मृतक हेतिमपुर निवासी अवधकिशोर प्रसाद व उनकी पत्नी रीता देवी बताए जाते हैं। वहीं घायलों में मृतक की बेटी अंशु कुमारी सहित तीन शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद देरी से पहुंची जामो थाने की पुलिस को लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा।

GNSU Admission Open 2026

बाद में कई थाने की पुलिस टीम व महाराजगंज एसडीपीओ अमन भी घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन लोग एसपी को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। जिसके बाद में एसपी मनोज कुमार तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे व पुलिस तथा ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। हमलावरों के गोपालगंज जिले के डुमरसन से आकर घटना को अंजाम देने की चर्चा हो रही है। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर आवश्यक कागजी कारवाई के बाद पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेज दी।

GNSU Admission Open 2026