रोहतास। आज से जीएसटी के नए नियम लागू हो गया है। जीएसटी के नए नियम लागू होने के साथ ही रोजमर्रा की चीजों के दाम भी कम होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बता दे की बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह सुधार दीपावली और छठ पूजा से ठीक पहले आया है। इसे पीएम मोदी ने खुशियों का डबल धमाका करार दिया है। इधर जीएसटी रिफॉर्म को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने भी प्रसन्नता व्यक्त किया है और इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई और धन्यवाद दिया है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सभी के बारे में सोचते हैं। जीएसटी में बदलाव से केवल सामानों के दाम ही नहीं घटेंगे बल्कि मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह काफी लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी स्लैब में जो बदलाव किए गए हैं उससे कहीं ना कहीं देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और लोगों के पॉकेट पर भी इसका बेहतर असर दिखेगा। त्रिविक्रम सिंह ने कहा कि जीएसटी के नए नियम लागू होने के बाद खाद्य पदार्थों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक समानों एवं वाहनों के दामों में काफी कमी आएगी जो आम लोगों के लिए कहीं ना कहीं उपयोगी साबित होगा।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की बेहतर इकोनॉमी के बारे में लगातार मंथन करते रहते हैं, और देश के हित में जो बेहतर निर्णय होता है उस निर्णय को लेते है। उसी में से जीएसटी रिफॉर्म भी एक बेहतर निर्णय है। त्रिविक्रम सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में जीएसटी उत्सव मनाया जा रहा है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार में से दो जीएसटी स्लैब हटाया गया है, यह एक अच्छी पहल है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। इसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी में बदलाव से सिर्फ एक ही राज्य नहीं बल्कि पूरे देश को महंगाई से राहत मिलेगी।







