Home बिहार नवरात्रि की तैयारियां तेज, मूर्ति कलाकार देवी मां की प्रतिमाओं को अंतिम...

नवरात्रि की तैयारियां तेज, मूर्ति कलाकार देवी मां की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे

445
0
Navratri preparations in full swing, with sculptors busy giving final touches to the idols of the Goddess.

कैमूर: नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर, सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इस अवसर पर मूर्ति कलाकार देवी मां की प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में पूरी तरह लगे हैं। बाजार में नवरात्रि के उत्साह और रंग-रूप की झलक अब साफ दिखाई देने लगी है। गांव से लेकर शहर तक के पंडालों में विराजमान होने वाली मां दुर्गा की प्रतिमाओं को कलाकार सुंदर आकार और नौ रूपों में ढाल रहे हैं।

मूर्ति बनाने वाले कलाकार रामबचन राम ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी वे मां की प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई और GST बढ़ने के कारण कपड़े और श्रृंगार के सामान महंगे दामों में खरीदने पड़ते हैं। रोजी-रोटी के लिए मेहनत करनी पड़ती है और सरकार से हमें कोई मदद नहीं मिलती। यदि सरकार हमलोगों पर ध्यान देती तो हम और बेहतर काम कर सकते। इस बार उनके पास 28 से 30 प्रतिमाओं का आर्डर है। कलाकार दो माह पहले से ही मूर्ति बनाने में जुट जाते हैं। रामबचन राम ने बताया कि कल्याणपुर नुआंव, दुर्गावती से लेकर उत्तर प्रदेश के सैयदराजा और जमानियां के लोग प्रतिमाएं लेने आते हैं। मां की प्रतिमाओं पर की गई बारीकियों से लोग खासा प्रभावित होते हैं।

GNSU Admission Open 2026

वहीं अपने पिता के साथ हाथ बंटा रही नौवीं की छात्रा शोभा कुमारी ने बताया कि उनके पिता पिछले 16 वर्षों से मूर्ति बनाने का काम कर रहे हैं। वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पिता और भैया के साथ प्रतिमा बनाने में मदद करती हैं। प्रतिमा बुक कराने के लिए स्थानीय लोग ही नहीं, उत्तर प्रदेश के लोग भी आते हैं। शोभा कुमारी ने कहा कि उनकी कलाकारी को लोग काफी पसंद करते हैं।




GNSU Admission Open 2026