Home बिहार जो कानू हलवाई समाज को टिकट देगा समाज उसे ही अपना मत...

जो कानू हलवाई समाज को टिकट देगा समाज उसे ही अपना मत देगा

586
0
The community will vote for the one who gives ticket to Kanu Halwai community.

जिला महासम्मेलन में कानू हलवाई समाज ने भारी हुंकार

सासाराम। शहर के लालगंज स्थित एक मैरिज हॉल में कानू हवाई अधिकार महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष रविरंजन प्रसाद गुप्ता, अखिल भारतीय कानून हवाई विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र से किया गया। सभा को संबोधित करते हुए रवि रंजन गुप्ता ने कहा कि संख्या के अनुसार राजनीति में हमारी भागीदारी नगण्य है। ऐसे में हम अपनी एकता को प्रस्तुत कर जनसंख्या के अनुसार अपनी भागीदारी मांगेंगे। अनिल कुमार ने कहा कि अपने एकता को दिखाने के लिए इस माह सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जहां समाज के लोग एकजुट होकर हजारों की संख्या में पहुंचे हैं।

GNSU Admission Open 2026

जिला अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि कानू हवाई महासभा अब जागरुक हो गया है। उन्होंने कहा कि जो हमारे समाज को टिकट देगा समाज उसे अपना मत देकर जिताने का काम करेगा। अब हम किसी दल के भावना में नहीं पड़ने वाले। जो दल हमारे समाज को टिकट देगा हम उसी को अपना मत देंगे। जनसंख्या के अनुसार हम अपनी राजनीतिक भागीदारी लेकर रहेंगे। भाजपा के जिला प्रवक्ता नवीन चंद्र शाह ने कहा कि कानून हलवाई समाज अब अपने राजनीतिक अधिकार की लड़ाई को तेज कर दिया है। जनसंख्या के अनुसार समाज को राजनीति मे भागीदारी मिलने ही चाहिए।

वर्षों से यह समाज जनसंख्या होने के बाद भी राजनीतिक भागीदारी से उपेक्षित रहा है। आज हजारों हजार की संख्या में समाज के लोगों जुट कर अपनी एकता को प्रस्तुत किया है। उमेश कुमार गुप्ता ने कहा की भीख नहीं भागीदारी चाहिए और सत्ता में हिस्सेदारी चाहिए। वही सरोज कुमार गुप्ता ने कहा की जनसंख्या के अनुसार कानू हलवाई समाज अपना अधिकार लेकर रहेगा । सभा को महावीर साह, संजय गुप्ता, ठाकुर प्रसाद गुप्ता, मदन गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, काजू गुप्ता सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। मौके पर आरती गुप्ता, अजय गुप्ता, पारस गुप्ता, विजय गुप्ता, जगनारायण शाह, अजय गुप्ता, नथुनी साह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

GNSU Admission Open 2026