Home बिहार CM नीतीश ने वर्चुअल रियलिटी थियेटर का उद्घाटन, टॉपर्स को सम्मानित किया

CM नीतीश ने वर्चुअल रियलिटी थियेटर का उद्घाटन, टॉपर्स को सम्मानित किया

464
0
CM Nitish inaugurates Virtual Reality Theatre, honours toppers

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज तारामंडल, पटना में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी बस को हरी झंडी दिखाकर राज्यव्यापी भ्रमणशील विज्ञान बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति जागरूक करेगी तथा उन्हें वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराएगी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इस क्रम में तारामंडल, पटना में एस्ट्रा पार्क के निर्माण कार्य की शुरुआत एवं स्मारिका बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया।

मुख्यमंत्री ने  शिलापट्ट का अनावरण कर वर्चुअल रियलिटी थियेटर का उद्घाटन किया। तारामंडल के मुख्य भवन में ₹5.6 करोड़ की लागत से निर्मित इस थियेटर में विज्ञान और तकनीक से संबंधित अद्भुत अनुभव की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने थियेटर की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली और स्वयं वहां बैठकर इसका अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के पासआउट इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दीं। उन्होंने विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले सुमन कुमार (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग) को ₹50,001 का चेक, स्वर्ण पदक, लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र एवं बी.टेक. की उपाधि देकर सम्मानित किया।

GNSU Admission Open 2026

मुख्यमंत्री ने बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पटना एवं बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना के संयुक्त तत्वावधान में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत एम.टेक. (जियोइन्फॉर्मेटिक्स) पाठ्यक्रम का बिहार रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर, पटना में शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान तारामंडल, पटना में टेलीस्कोप सहित एक ऑब्जर्वेटरी डोम के निर्माण हेतु बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही तारामंडल परिसर में एक इंटर्नशिप पोर्टल का भी उद्घाटन किया गया।


GNSU Admission Open 2026