शांति समिति की बैठक में जारी किए गए दिशा निर्देश
सासाराम। रोहतास समाहरणालय में जिला पदाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम अपर समाहर्ता-सह-अपर समाहर्ता, जिला दण्डाधिकारी, रोहतास के द्वारा बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं शांति समिति के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बताया गया कि आगामी त्योहारों दूर्गा पुजा (दशहरा), दीपावली, एवं छठपूजा मनाये जाने के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखते हुए निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से बैठक की गयी है।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया गया कि उक्त त्योहारों के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने हेतु बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से बारी-बारी से सुझाव प्राप्त किया गया। बैठक में उपस्थित नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम के द्वारा बताया गया कि नगर की साफ-सफाई तथा नगर पूजा समिति के द्वारा बताये गये सभी कार्यों यथा- साफ-सफाई, शहर में प्रकार, रोड मरम्मती आदि को कराये जाने हेतु जोनवार आवंटित करते हुए युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है।
सभी कार्य को ससमय पूर्ण करवा दिया जायेगा। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास के बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा दिये गये सुझावों पर विचार करते हुए आगामी बिहार विधान सभा चुनाव – 2025 एवं आगामी त्योहार यथा- दुर्गा पूजा (दशहरा), दीपावली एवं छठ पूजा को सौहार्दपूर्ण वातावरण मनाये जाने के उद्देश्य से बिहार पुलिस मुख्यालय (आसूचना एवं सुरक्षा प्रभाग) तथा सरकार द्वारा दिये गये निदेशों एवं आज के वर्तमान परिस्थितियों से सभी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगी। पूजा समिति के लिए लाउडस्पीकर और चोगा की अनुमति आवश्यक होगी। रूट चार्ट के अनुसार ही मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।







