एंटरटेनमेंट: शो ‘राइज एंड फॉल’ के हालिया प्रोमो में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आए। एक तरफ सिंगर आदित्य नारायण और एक्टर अर्जुन बिजलानी एक दूसरे से नाराज दिखे तो वहीं कॉमेडियन कीकू शारदा भी आदित्य पर भड़क गए। मेकर्स की ओर से जारी किए गए नए प्रोमो में कॉमेडियन कीकू शारदा काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।
वो पेंटहाउस में मौजूद साथी कंटेस्टेंट्स से खुश नहीं लग रहे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ये लोग खेल रहे हैं, मुझे पसंद नहीं आ रहा है। ये सोचते हैं कि वर्कर्स को ऊपर नहीं आने दिया जाएगा। कीकू की इस बात को सुनकर धनश्री सहमत नहीं होतीं। वो इस बात को खारिज करती हैं। इसके बाद बेसमेंट में मौजूद अर्जुन बिजलानी गायक आदित्य नारायण से कहते हैं कि वो कभी भी गलत के खिलाफ अपना स्टैंड नहीं लेते हैं। अर्जुन की इस बात को सुनकर आदित्य काफी भड़क जाते हैं। वो अर्जुन से कहते हैं कि आप कोई दूध पीते बच्चे नहीं हो।
आपकी ये आवाज कहां थीं जब आप यहां पेंटहाउस में मौजूद थे। टीवी में आते ही आप मुंह चलाने लगते हो। इसके बाद प्रोमो में नजर आते हैं कीकू शारदा, जो आदित्य से कहते हैं मजाक करने के नाम पर किसी से बद्तमीजी नहीं कर सकते। कीकू की ये बात सुनकर आदित्य कहते हैं कि फिर ऐसे तो आपके 1000 जोक्स में से 500 जोक्स सारकाज्म होते हैं, इसका मतलब ये है कि आप बद्तमीजी करते हो। इसके बाद कीकू का पारा हाई हो जाता है और वो आदित्य से पूछते हैं कि ‘प्रोफेशन पर जाना है फिर?’।







