Heavy rain in Patna, yellow alert issued in several districts, weather forecast issued till September 24

पटना: बिहार में मानसून अब भी सक्रिय है। 19 सितंबर को कैमूर, रोहतास, गया, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, नालंदा, नवादा समेत कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना, गया, नालंदा, शेखुपरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल में अनेक स्थानों पर आज बारिश के आसार हैं।

पटना में सुबह 11 बजे से बारिश हो रही है। झमाझम बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार राज्य में इस सप्ताह मानसून की गतिविधियां तेज़ बनी हुई हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अभी भी राज्य के ऊपर सक्रिय है, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में नमी युक्त पूर्वी हवाएं प्रभावशाली बनी हुई हैं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों में 24 सितंबर तक एक या दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। खासतौर पर उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार में 19 सितम्बर को कई स्थानों पर वर्षा संभावित है। इसके बाद बारिश की तीव्रता कुछ क्षेत्रों में कम हो सकती है, लेकिन अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी जारी रहेगी। वहीं 20 से 24 सितम्बर बारिश की तीव्रता कुछ कम, लेकिन अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।