दरभंगा: दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड के हावीडीह मध्य पंचायत अंतर्गत मठाराही चौक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां पर अभद्र टिप्पणी और भद्दी-भद्दी गालियां दी जा रही हैं। युवक राजद पार्टी का समर्थन करता दिखाई दे रहा है और माथे पर गमछा भी बांधे हुए है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई बाहरी युवक चौक पर आकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर गया। इस घटना को लेकर इलाके में गहरा आक्रोश है और लोग प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इससे पहले वोट अधिकार यात्रा के दौरान सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली में भी मो. रिजवी उर्फ राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ खुलेआम अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। अब बहेड़ी प्रखंड के युवक द्वारा वायरल किए गए इस नए वीडियो ने विवाद को और बढ़ा दिया है। इलाके में तनाव का माहौल है और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर लोगों की नजर बनी हुई है।







