Home बिहार चुनाव से पहले अमित शाह का सासाराम दौरा, सात जिलों के नेताओं...

चुनाव से पहले अमित शाह का सासाराम दौरा, सात जिलों के नेताओं के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

437
0
Amit Shah to visit Sasaram ahead of elections, to hold review meeting with leaders from seven districts

रोहतास: भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रोहतास आ रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व अमित शाह का यह पहला दौरा होगा, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं, सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। हेलीपैड स्थल से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पूरे मार्ग को बैनर-पोस्टर से सजाया गया है और जगह-जगह तोरण द्वार भी बनाए गए हैं।

अमित शाह डेहरी स्थित स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में भाजपा नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे। इस बैठक में कई जिलों के भाजपा के चुनिंदा नेताओं के साथ उनका सीधा संवाद होगा। कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कई टिप्स भी दिए जाएंगे। इसके अलावा भाजपा कोटे की विधानसभा सीटों पर भी उनकी चर्चा होगी। अमित शाह के कार्यक्रम के लिए लगभग 5 लाख की लागत से वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। समीक्षा बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सात जिलों के सांसद, विधायक, जिला पार्षद और सभी पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

GNSU Admission Open 2026

डालमिया नगर ग्राउंड पर सुबह लगभग 10 बजे गृह मंत्री अमित शाह भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से पहुंचेंगे। भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद वे 11 बजे चुनावी बैठक में शामिल होंगे। समीक्षा बैठक लगभग 3 घंटे तक चलेगी। इसके बाद अमित शाह बेगूसराय के लिए रवाना हो जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हेलीपैड ग्राउंड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थल पर सीआरपीएफ जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी है।






GNSU Admission Open 2026