Home बिहार गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर डेहरी में सुरक्षा कड़ी,...

गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर डेहरी में सुरक्षा कड़ी, सीआरपीएफ ने संभाला मोर्चा

455
0
Security tightened in Dehri for the arrival of Home Minister Amit Shah, CRPF took charge

डेहरी। जिले के डेहरी में 18 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर तैयारियाँ तेज़ कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए सीआरपीएफ के वीआईपी सिक्योरिटी कमांडेंट योगेश कुमार पुरोहित ने जिला पुलिस एवं प्रशाशन के अधिकारियों से नगर परिषद डेहरी-डालमियानगर के सभागार में बैठक की।
बैठक में खानपान, चिकित्सा सुविधा और भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही समन्वय बनाए रखने के लिए बाहर से आई सुरक्षा टीमों के संपर्क सूत्र स्थानीय अधिकारियों को उपलब्ध कराए गए हैं। अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने हेलीपैड डालमियानगर ग्राउंड और कार्यक्रम स्थल स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वही भाजपा संगठन की ओर से भी तैयारियाँ जोरों पर हैं। संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने कहा कि गृह मंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। वही प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को पीएम नरेंद मोदी का जन्म दिन है। बीजेपी कार्यकर्ता इसको लेकर तैयारी में जुट गए है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह रोहतास जिला आ रहे है। इस दौरान वो कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से बीजेपी का कार्यक्रम है, इसमें शाहाबाद से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ललित भूषण रंजन समेत बीजेपी जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, पूर्व डेहरी विधायक इंजीनियर सत्यनारायण यादव, विवेक सिंह, प्रिंस राज, प्यारेलाल ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी समेत कई लोग मौजूद रहें।

GNSU Admission Open 2026