Home बिहार तेजस्वी यादव कोई भी यात्रा कर ले कोई फर्क पड़ने वाला: त्रिविक्रम

तेजस्वी यादव कोई भी यात्रा कर ले कोई फर्क पड़ने वाला: त्रिविक्रम

404
0
No matter what trip Tejashwi Yadav takes, it will make no difference: Trivikram

तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा पर त्रिविक्रम सिंह ने कसा तंज

रोहतास। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का 16 सितंबर से बिहार अधिकार यात्रा शुरू हो रही है। तेजस्वी की इस यात्रा को लेकर बीजेपी के बिहार प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव कोई भी यात्रा कर ले अब कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है, क्योंकि बिहार की जनता ने मूड बना लिया है। उन्होंने तेजस यादव पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के साथ मिलकर वोट अधिकार यात्रा निकालकर बम फोड़ने वाले थे लेकिन बम कहां फूटा किसी को पता नहीं चला। श्री सिंह ने कहा कि यह यात्रा भी उसी तरह टॉय टॉय फीस हो जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं जबकि उनके पिताजी के शासनकाल में कितने लोगों के अधिकारो का हनन हुआ था यह सबको पता है। उन्होंने कहा कि उस काल को बिहार की जनता कभी नहीं भूल सकती जब सरे आम लूटपाट, हत्याएं और अपहरण जैसी घटनाएं होती थी। श्री सिंह ने तेजस्वी यादव पर तंज करते हुए कहा कि जिन सड़क मार्ग से तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा निकाला था और अब तेजस्वी यादव फिर बिहार अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं वह सड़क, वह रोड मार्ग सीएम नीतीश कुमार की अगुआई में एनडीए सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जिन सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं और जिस मरीन ड्राइव पर डांस कर रहे हैं और युवाओं के साथ बैठकर चाय पी रहे हैं वह भी एनडीए सरकार की ही देन है। उन्होंने कहा की लालू प्रसाद यादव के राज में बिहार की क्या दुर्दशा थी यह भी तेजस्वी यादव को जनता के बीच जा कर बताना चाहिए।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026