Home मनोरंजन कैप्टेंसी टास्क में बसीर अली और अभिषेक बजाज की जबरदस्त भिड़ंत

कैप्टेंसी टास्क में बसीर अली और अभिषेक बजाज की जबरदस्त भिड़ंत

479
0
Basir Ali and Abhishek Bajaj clash fiercely in the captaincy task

एंटरटेनमेंट: आए दिन बिग बॉस 19 में अलग-अलग तमाशा होता दिख रहा है। बीते दिन मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। अब शो का एक नया प्रोमो आया है, जिसमें बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच हाथापाई तक बात पहुंच गई और दोनों में खूब कहासुनी हुई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आइए देखें आखिर क्या हुआ। बिग बॉस 19 के नए प्रोमो ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया है। इसमें बसीर अली सिंगर अमाल मलिक को कैप्टेंसी टास्क के दौरान सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। वह अपने प्रतियोगी अभिषेक बजाज का ब्लैकबोर्ड तोड़ने की कोशिश करते हैं। वहीं अभिषेक, बसीर से अपना ब्लैकबोर्ड बचाने की कोशिश करते हैं, जिस कारण अभिषेक बसीर को धक्का दे देते हैं और वह नाराज हो जाते हैं। फिर दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ जाती है। इसके अलावा दूसरी ओर बसीर अली, अभिषेक बजाज को लूजर कहते नजर आ रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

दोनों में हाथापाई बढ़ता देख बिग बॉस के घरवाले उनके बीच की लड़ाई रोकने आते हैं और स्थिति बेकाबू हो जाती है। दोनों एक-दूसरे को दूर रहने की चेतावनी दे रहे हैं। बिग बॉस 19 के आगामी एपिसोड काफी रोमांचक होने वाले हैं। बिग बॉस के घरवालों ने अभिषेक बजाज और अमाल मलिक को कप्तानी के दावेदार के रूप में चुना। इस प्रोमो के बाद शो के नए एपिसोड के लिए दर्शकों की बेचैनी बढ़ गई है कि आखिर कौन होगा अगला कैप्टन। 

GNSU Admission Open 2026