Home बिहार प्रसव के बाद मां की मौत, नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप,...

प्रसव के बाद मां की मौत, नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप, हंगामे के हालात

388
0
Mother dies after delivery, nursing home accused of negligence, chaos ensues

किशनगंज: किशनगंज में टाउन थाना क्षेत्र स्थित मोहसिना हेल्थ केयर में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के सुरजापुर निवासी 23 वर्षीय नूरसदा खातून के रूप में हुई है, जिसकी शादी 11 महीने पहले तसव्वुर हुसैन से हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर नूरसदा को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर जावेरिया शीरीन ने ऑपरेशन कर नूरसदा को बच्ची को जन्म दिलाया। मंगलवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों को कई बार स्थिति बताने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद मरीज को कार्डियक अरेस्ट के लक्षण दिखे।

GNSU Admission Open 2026

एनेस्थीसिया विशेषज्ञ को बुलाने के बाद नूरसदा को सिलीगुड़ी रेफर किया गया, लेकिन एंबुलेंस में ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। नवजात बच्ची सुरक्षित है। मां की मौत से गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए। इस दौरान अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




GNSU Admission Open 2026