एंटरटेनमेंट: इन दिनों बिग बॉस 19 में गहमागहमी बढ़ती जा रही है। आए दिन नए-नए विवाद खड़े हो रहे हैं। आज शनिवार को शो का दूसरा वीकएंड वार होने वाला है, जिसमें कंटेस्टेंट की क्लास लगने वाली है। इससे पहले एक प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें शो होस्ट सलमान खान फरहाना खट्ट पर आगबबूला होते दिख रहे हैं। साथ ही कहते हैं कि इतने के बावजूद वो अभी तक घर में हैं, जो गलत है।
जानिए क्या हुआ फरहाना के साथ। जियो हॉटस्टार पर वीकएंड वार से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें सलमान खान फरहाना भट्ट की क्लास लगाते दिख रहे हैं। प्रोमो में सलमान कहते हैं, ‘फरहाना किसी एंगल से पीस एक्टिविस्ट लगती है? आपका अहंकार इतना बड़ा है। अपन आपको पता नहीं क्या समझती हैं? नीलम क्यों डिजर्व करती है 2 कौड़ी की कहलाना? आप एक महिला हैं और एक महिला के बारे में ये बातें कह रही हैं।”
प्रोमो में आगे फरहाना सलमान से कहती हैं, ‘मैं बहुत ज्यादा गुस्से में थी।’ तो, अभिनेता कहते हैं, ‘दिलाऊं मैं आपको गुस्सा? आपको समझ नहीं आ रहा कि आप कितने गलत हो गए हैं। ये तो बड़ा अनफेयर होगा के ये सब बोलने के बाद भी आप अभी तक इस घर में हो।’ आज शनिवार को बिग बॉस 19 का दूसरा वीकएंड वार होने वाला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इसमें किस कंटेस्टेंट पर गाज गिरने वाली है।







