Home बिहार जिलाधिकारी ने कई विभागों का किया समीक्षा, दिए गई निर्देश

जिलाधिकारी ने कई विभागों का किया समीक्षा, दिए गई निर्देश

343
0
Ajit Pawar's attack on the opposition - "They tried to take advantage, kept quiet as soon as the issue was resolved"

सासाराम। रोहतास जिलाधिकारी के उदिता सिंह के द्वारा गुरुवार को वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण काय प्रमंडल, सासाराम- 1, सासाराम – 2, डिहरी एवं बिक्रमगंज, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी एवं कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, सासाराम एवं डिहरी के साथ बैठक की गयी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किए गए बैठक में जिलाधिकारी ने कई दिशा निर्देश दिए।

विद्युत आपूर्ति की कटौती को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि बिना किसी ठोस कारण एवं बिना गम्भीर खराबी के कारण मिस्त्रीयों के द्वारा काट दिया जाता है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति डिहरी एवं सासाराम को निदेश दिया गया कि किसी गम्भीर खराबी अथवा तकनीकि खराबी के अलावे किसी भी परिस्थिति में विद्युत आपूर्ति को बाधित नहीं किया जायेगा। वही पथों की स्थिति, आर०आर०एस०एम०पी० योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजन एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सम्पर्क योजनाओं के क्रियान्वयन आदि की समीक्षा की गयी ।

GNSU Admission Open 2026

समीक्षोपरान्त कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, सासाराम – 1, 2, डिहरी एवं बिक्रमगंज को निदेश दिया गया कि 9 सितंबर तक सभी पथों की मरम्मत एवं निर्माण कार्यो को पूर्ण करवाना सुनिश्चित किया जाय। इसके अतिरिक्त जिन पथों के निर्माण हेतु निविदा हो चुका है, उसके निर्माण कार्य को प्रारंभ करने का निर्देश दिया। हर घर नल-जल एवं पेयजलापूर्ति योजनाओं को लेकर भी जिलाधिकारी ने कई निर्देश दिए। महिला रोजगार योजना अन्तर्गत दिये जाने वाली 10,000 की राशि के संबंध में ऑफलाईन एवं ऑन लाईन आवेदनों को लेकर भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकिया पर कड़ी नजर रखी जाए।

GNSU Admission Open 2026