Home बिहार मुंगेर में पूजा विसर्जन के दौरान हादसा, दो सगे भाई डूबे; एक...

मुंगेर में पूजा विसर्जन के दौरान हादसा, दो सगे भाई डूबे; एक की तलाश जारी

455
0
Accident during Puja immersion in Munger, two brothers drowned; Search for one continues

मुंगेर: मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र के सिंधिया भागवत साह टोला में रविवार को गंगा नदी में बड़ा हादसा हो गया। कर्मा धर्मा पूजा की सामग्री विसर्जन के दौरान दो सगे भाई गंगा में डूब गए। ग्रामीणों की मदद से एक बच्चे को बचा लिया गया, जबकि दूसरा अब तक लापता है।

जानकारी के मुताबिक, पूजा सामग्री विसर्जन के लिए घाट पर पहुंचे सुदीन यादव के दोनों बेटे गंगा में उतर गए। इसी दौरान 12 वर्षीय विकास कुमार गहरे पानी में डूब गया, जबकि उसका छोटा भाई आयुष कुमार ग्रामीणों की तत्परता से बचा लिया गया। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

GNSU Admission Open 2026

सूचना मिलते ही सफियासराय थाना के एएसआई रामरूप सहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता बालक की तलाश की जा रही है। मुखिया प्रतिनिधि जवाहर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी जमालपुर अंचल अधिकारी को भी दे दी गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


GNSU Admission Open 2026