Home बिहार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनेगा फोरलेन बाईपास और रिंग रोड, देव...

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनेगा फोरलेन बाईपास और रिंग रोड, देव मंदिर जाने में नहीं होगी परेशानी

477
0
For the convenience of devotees, four-lane bypass and ring road will be constructed, there will be no problem in going to Dev Mandir

औरंगाबाद: सूर्य नगरी देव में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को छठ मेला के दौरान जाम और आवागमन की परेशानी से निजात मिलने वाली है। देव में फोरलेन बाईपास और रिंग रोड निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद कार्य कराने को पथ निर्माण विभाग के द्वारा निविदा का प्रकाशन किया गया है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली एक किमी फोरलेन बाईपास का कार्य 15 सितंबर से प्रारंभ होगा। सूर्य कुंड से यह सड़क अंबा से मदनपुर तक बन रहे स्टेट हाइवे 101 से जुड़ेगा।

डीएम श्रीकांत शास्त्री ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को यह समय देते हुए कार्य को शुरू कराने का आदेश दिया है। कार्यपालक अभियंता को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करना है। योजना के अनुसार फोरलेन बाईपास का निर्माण नौ माह के अंदर पूरा हो जाएगा। इसके बनने से श्रद्धालुओं को देव सूर्य कुंड और सूर्य मंदिर तक पहुंचने में आसानी होगी। फोरलेन बाईपास के साथ देव में करीब 8.60 किमी की रिंग रोड निर्माण की मंजूरी मिली है। रिंग रोड पर 46 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

GNSU Admission Open 2026

रिंग रोड का निर्माण कार्य 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बनने से देव और आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों को छठ मेला के अलावाप्रतिदिन यातायात की सुलभ आवागमन की सुविधा मिलेगी। छठ महापर्व के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी और जाम से निजात मिलेगी। पाताल गंगा में बनने वाली मेडिकल कालेज तक सुलभ आवागमन भी इस रिंग रोड से मिलेगी। देव प्रखंड प्रमुख कांति देवी ने कहा कि फोरलेन सड़क और रिंग रोड का निर्माण न केवल मेला में आने वाले श्रद्धालुओं बल्कि प्रखंड के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा। जिले का यह पहला प्रखंड मुख्यालय होगा जहां फोरलेन बाईपास होगा।

GNSU Admission Open 2026