Home बिहार बेतिया से शुरू हुई राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा, तस्वीरों में...

बेतिया से शुरू हुई राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा, तस्वीरों में दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह

298
0
Rahul Gandhi's Vote Adhikar Yatra started from Bettiah, enthusiasm of workers seen in pictures

बेतिया: पश्चिम चंपारण में वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बेतिया के हरि वाटिका चौक पर अवस्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करेंगे। वोटर अधिकार यात्रा में विपक्षी एकजुटता का बड़ा शो होने वाला है। चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के कुड़िया कोठी में रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह राहुल गांधी का काफिला सीधे हरी वाटिका चौक पर पहुंचने वाला है।

8:00 बजे के आसपास माल्यार्पण के बाद यात्रा की शुरुआत होगी। जिले में करीब 22 किलोमीटर की यात्रा 2 घंटे में तय करने का लक्ष्य रखा गया है। महागठबंधन के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता झंडा बैनर लेकर हरी वाटिका चौक पर पहुंचने लगे हैं। संभावित प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों को अपने नाम का प्रिंटेड शर्ट पहना रखा है। ताकि नेताओं को यह पता चले कि किसी संभावित उम्मीदवार के कितने समर्थक रैली में शामिल हुए हैं। यह यात्रा कई संभावित उम्मीदवारों की राजनीतिक भविष्य की रूपरेखा तय करेगी।

GNSU Admission Open 2026

इससे पहले वोटर अधिकार यात्रा के लिए बेतिया पहुंचे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विश्राम स्थल चनपटिया विधानसभा क्षेत्र की कुड़िया कोठी में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया गया है। विश्राम स्थल के आस पास कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था है। यहां लोगों की काफी भीड़ है। लेकिन किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। यहां तक की कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल भी कवायद के बाद भी अंदर नहीं जा सके। विश्राम स्थल के लिए बनाए गए गेट के पास समर्थकों की काफी भीड़ लगी है। लोग राहुल गांधी के बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026