Home मनोरंजन छोटे बाल और क्लीन शेव लुक में नजर आए रणवीर, दीपिका संग...

छोटे बाल और क्लीन शेव लुक में नजर आए रणवीर, दीपिका संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

565
0
Ranveer was seen in short hair and clean shave look, took Bappa's blessings with Deepika

एंटरटेनमेंट : गणेश चतुर्थी का त्योहार बॉलीवुड सितारों के लिए हमेशा खास रहा है। इस बार अंबानी परिवार के एंटीलिया स्थित वार्षिक गणेश पूजा में बॉलीवुड का पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सुर्खियों में रहा। लंबे समय से अपने गाढ़ी दाढ़ी और लंबे बालों वाले लुक में दिख रहे रणवीर इस बार एकदम अलग अंदाज में नज़र आए। उन्होंने दाढ़ी-मूंछ साफ कर क्लीन-शेव लुक अपनाया, जो उनके आने वाली जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ से एकदम हटकर है। इस बार का गणेश चतुर्थी कपल के लिए और भी मायने रखता है, क्योंकि यह उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के जन्म के बाद पहली गणेश चतुर्थी है।

दुआ अभी कुछ ही दिनों में अपना पहला जन्मदिन मनाने वाली हैं। गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी की तस्वीरों को सार्वजनिक न करने का फैसला लिया है। हाल ही में एयरपोर्ट पर एक फैन द्वारा चुपके से वीडियो बनाने की कोशिश पर दीपिका ने नाराजगी भी जताई थी। कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में रणवीर ने दीपिका के मातृत्व को लेकर भावुक बयान दिया था। उनके मुताबिक, दीपिका अब तक की अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रही हैं। रणवीर ने कहा था कि वह पूरी तरह अपनी बेटी दुआ पर केंद्रित हो चुकी हैं और उनके जीवन की प्राथमिकताएं अब बदल गई हैं।

GNSU Admission Open 2026

यहां तक कि कई बार दीपिका अपनी सेहत से ज्यादा बेटी की देखभाल को महत्व देती हैं। रणवीर ने यह भी साझा किया कि दीपिका अक्सर उन्हें पेरेंटिंग से जुड़े वीडियो और रील्स भेजती हैं, जिन्हें देखकर वह खुद भी सीखते रहते हैं। मातृत्व अवकाश के बाद दीपिका अब दोबारा बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। वो जल्द ही एटली की अगली फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। दूसरी ओर रणवीर का मच अवेटेड प्रोजेक्ट ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है।


GNSU Admission Open 2026