Home बिहार पटना में इंजीनियर के घर EOU की छापेमारी, कैश-जेवर बरामद; 12.50 लाख...

पटना में इंजीनियर के घर EOU की छापेमारी, कैश-जेवर बरामद; 12.50 लाख के नोट टॉयलेट में बहाए

525
0
EOU raids engineer's house in Patna, cash and jewellery recovered; Rs 12.50 lakh notes flushed down the toilet

पटना: आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने पटना में बड़ी कार्रवाई की। इसमें  ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पटना के भूतनाथ स्थित घर में छापेमारी के दौरान ईओयू को 52 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद राशि में भारी मात्रा में जली हुई करेंसी नोट भी शामिल है।

इतना ही नहीं सोने की बिस्किट समेत 26 लाख के जेवरात, बीमा पॉलिसी, जमीन, मकान के कागजात समेत 20 करोड़ की चल-अचल संपत्ति मिली है। ईओयू के अनुसार, गिरफ्तार अभियंता की पोस्टिंग मधुबनी जिले में है। ईओयू को गुप्त सूचना मिली थी कि उनके पटना स्थित आवास पर अवैध धन छिपाकर रखा गया है। इसके बाद टीम ने शुक्रवार को आगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित उनके घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान अधिकारी हैरान रह गए जब नोटों के बंडल टॉयलेट, पानी की टंकी और रसोई के वेस्ट पाइप से बरामद हुए।

GNSU Admission Open 2026

ईओयू के अनुसार बरामद राशि में 500 रुपये मूल्य के कई जले हुए नोट भी मिले हैं। साथ ही, घर से कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ईओयू के पहुंचते ही घर के लोगों ने नोटों के बंडल को जलाकर टॉयलेट में डाल दिया था। इसके बाद ईओयू की टीम ने नगर निगम की टीम को बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद जले और अधजले 12 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए।



GNSU Admission Open 2026