Home बिहार बेगूसराय में युवक की गला रेतकर हत्या, SH-55 किनारे खेत में मिला...

बेगूसराय में युवक की गला रेतकर हत्या, SH-55 किनारे खेत में मिला शव

390
0
A young man was murdered by slitting his throat in Begusarai, his body was found in a field along SH-55

बेगूसराय: बेगूसराय जिले में शनिवार सुबह एक युवक का गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव स्थित SH-55 के किनारे जोगिया डीह की है। शव को बदमाशों ने ठिकाना लगाने के इरादे से बहियार में फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों ने बहियार में युवक का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पाकर मुफस्सिल थाना प्रभारी दिवाकर कुमार और सदर डीएसपी वन आनंद कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग पुलिस से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

GNSU Admission Open 2026

सूत्रों के अनुसार, इसी इलाके में हाल के दिनों में बदमाश ठिकाना लगाने के लिए आधा दर्जन शव फेंक चुके हैं। फिलहाल पुलिस विभिन्न एंगल से जांच में जुटी है। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026