Home बिहार पटना में आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर, हादसे में चार युवकों की...

पटना में आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर, हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत

366
0
Two bikes collided head-on in Patna, four youths died tragically in the accident

पटना : पटना में दो बाइक सवार की आमने सामने हुई सीधी टक्कर में बाइक पर सवार तीनो लोगो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आननफानन में स्थानीय लोग चौथे शख्स को घायल अवस्था में अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारी चक पुल पर हुई है। मृतकों की पहचान दुखन कुमार (22) , रवि कुमार (25), सूरज कुमार (18) और विकास कुमार (30) के रूप में की गई है। घटना होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गये।

GNSU Admission Open 2026

स्थानीय लोगों ने नजदीकी थाना गौरीचक को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को जप्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि सभी मृतक गौरीचक के ही रहने वाले थे।

GNSU Admission Open 2026