Home बिहार CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार आज जदयू नेताओं से करेंगे संवाद,...

CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार आज जदयू नेताओं से करेंगे संवाद, चुनावी रणनीति पर फोकस

72
0
CM Nitish's son Nishant Kumar will interact with JDU leaders today, focus on election strategy

पटना: पिछले कई माह से सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की बिहार की राजनीति में आने की चर्चा हो रही है। अब जल्द ही इस पर विराम लग सकता है। क्योंकि, आज सियासी गलियारे से एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। यह तस्वीर निशांत कुमार की है। इस लिखा है निशांत संवाद। पड़ताल करने पर पता चला कि निशांत कुमार रविवार शाम चार बजे आर ब्लॉक के पास नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने जा रहे हैं। इसके लिए जदयू कार्यालय के सामने पोस्टर लगाए गए हैं। इसके जरिए बताया गया है कि नीतीश सरकार की ओर से राज्य में चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर निशांत कुमार रविवार को परिचर्चा करेंगे। इस पोस्टर में निशांत कुमार की बड़ी तस्वीर के साथ कई जदयू नेताओं की तस्वीर भी लगी है। 

जदयू कार्यालय के सामने है एक और पोस्टर वायरल हो रहा है। यह पोस्टर जदयू कार्यकर्ताओं ने लगाए हैं। इसमें भी निशांत कुमार की बड़ी तस्वीर लगी है। इसमें लिखा है कार्यकर्ताओं की मांग, चुनाव लड़े निशांत। जदयू कार्यालय के सामने मौजूद एक कार्यकर्ता ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि हम सब के चहेते इंजीनियर निशांत कुमार आगामी विधानसभा चुनाव लड़ें। बिहार को उनकी जरूरत है। वह बिहार के विकास में एक नया अध्याय लिखने के लिए सक्षम हैं। इधर, निशांत कुमार ने अभी तक आधिकारिक रूप से राजनीति में अपनी सक्रियता को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, फिर भी इन पोस्टरों ने उनके राजनीतिक सफर की चर्चा तेज कर दी है। निशांत कुमार पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनका उद्देश्य अपने पिता नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनवाना है। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए से भी अपील की थी कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा घोषित किया जाए।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026