पटना: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रांची रवाना हो गए। लेकिन, इससे पहले उन्होंने पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु जी के अंत्येष्टि में भाग लेने जाऊंगा और हेमंत सोरेन जी से मुलाकात करूंगा उन्होंने कहा कि उनकी मृत्यु निश्चित तौर पर झारखंड के लिए ही नहीं पूरे राजनीतिक जगत के लिए बहुत बड़ी दुख की बात है उन्होंने यह भी कहा कि मेरा उसे परिवार से पारिवारिक संबंध रहा है। इसके बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जो मैं कह रहा हूं, वही काम नीतीश सरकार कर रही है। नीतीश सरकार अब मेरे पीछे-पीछे चल रही है। आने वाले दिनों में अब माई-बहिन मान योजना का कॉपी भी नीतीश सरकार करेगी। हमलोग कई बार कह चुके थे कि हमलोग सरकार बनते ही डोमिसाइल नीति लागू करने की बात कही थी। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार ने इसे भी कॉपी कर लिया। अब देखना होगा कि यह धरातल पर कैसे उतारा जाएगा।
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार का अपना कोई विजन ही नहीं है। लेकिन, एक बार स्पष्ट हो गई है कि जो तेजस्वी यादव कह रहा है कि वह सीएम नीतीश कुमार कर देते हैं। चाहे मुफ्त बिजली, युवा आयोग, मानदेय बढ़ोतरी हो या फिर डोमिसाइल नीति हो। सब पर हमलोग पहले ही घोषणा कर चुके थे लेकिन इस सरकार ने कॉपी पेस्ट कर दिया। इधर, राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में वोट अधिकार यात्रा स्थगित होने पर उन्होंने कहा कि गुरु जी के निधन को लेकर हम लोगों ने यात्रा स्थगित कर दिया है। अब 17 अगस्त से यह यात्रा होगी। वहीं चुनाव आयोग की ओर से मतदाता पहचान पत्र को लेकर नोटिस भेजे जाने पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दिया जाएगा। मैं दे दूंगा लेकिन हमारे किसी भी सवाल के जवाब चुनाव आयोग क्यों नहीं दे रहा है? हमलोगों ने जो सवाल उठाया था अब वह लोग सामने हैं। कई शिकायत लगातार वोटर लिस्ट प्रारूप जारी होने के बाद मिल रही है हम लोग सभी शिकायतों को चुनाव आयोग को भी भेजेंगे और अपनी बात सुप्रीम कोर्ट में भी रखेंगे।







