Home राष्ट्रीय कौशांबी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट पुलिसकर्मी सम्मानित

कौशांबी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट पुलिसकर्मी सम्मानित

16
0
80th Independence Day celebrated with great enthusiasm in Kaushambi, best policemen honored

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को उमंग, उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। जिलेभर में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति के गीतों और भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्र ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

GNSU Admission Open 2026

जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।