Home बिहार एमएम कॉलेज विक्रम के सेमिनार हॉल में भीषण आग, लाखों का नुकसान;...

एमएम कॉलेज विक्रम के सेमिनार हॉल में भीषण आग, लाखों का नुकसान; दमकल की खराबी ने बढ़ाई मुश्किलें

420
0
Massive fire in the seminar hall of MM College Vikram, loss of lakhs; Malfunction of fire engine increased difficulties

पटना: विक्रम प्रखंड स्थित एमएम कॉलेज के प्रशासनिक भवन परिसर में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग कॉलेज के सेमिनार हॉल में लगी, जिसमें कागजात समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत विक्रम पुलिस को खबर दी। लेकिन विक्रम में मौजूद दमकल वाहन खराब होने के कारण आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण प्रयास सफल नहीं हो सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूचना पालीगंज अनुमंडल पदाधिकारी अमनप्रीत सिंह को दी गई। एसडीओ के निर्देश पर आसपास के प्रखंडों से दमकल की गाड़ियाँ भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान सेमिनार हॉल में रखे जरूरी दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य कीमती सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए।

GNSU Admission Open 2026

आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि विक्रम प्रखंड में मौजूद दमकल वाहन चालू हालत में होता तो आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता था और भारी नुकसान से बचा जा सकता था। गौरतलब है कि इस हादसे ने स्थानीय प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉलेज प्रशासन और स्थानीय लोग अब घटना की जांच और क्षति के आकलन की मांग कर रहे हैं।


GNSU Admission Open 2026