Home बिहार बिहार: बेलगाम अपराधियों का तांडव, दुकानदार को मारी गोली; हालत नाजुक, वाराणसी...

बिहार: बेलगाम अपराधियों का तांडव, दुकानदार को मारी गोली; हालत नाजुक, वाराणसी रेफर

421
0
Bihar: Unbridled criminals' rampage, shopkeeper shot; condition critical, referred to Varanasi

कैमूर: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुसौली गांव के पास सोमवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना उस वक्त घटी जब घायल दुकानदार युधिष्ठिर सेठ अपनी बर्तन की दुकान बंद कर अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी अपाचे बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर मिरिया गांव के पास पीछे से गोली चला दी। गोली युधिष्ठिर की पीठ में लगी, जिससे वह बाइक से गिरकर घायल हो गया।

घायल युधिष्ठिर सेठ सोनहन थाना क्षेत्र के कीरकला गांव निवासी रामेश्वर सेठ का पुत्र है। उसके भाई भीम सेठ ने बताया कि दुकान बंद कर वे दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर गोली मार दी। घटना के बाद आनन-फानन में युधिष्ठिर को भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में पुलिस भी पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026