Home राष्ट्रीय शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार फिसला, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली हावी

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार फिसला, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली हावी

21
0
Stock market slips in early trade, banking stocks dominate selling

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 344.06 अंक नीचे 77,272.34 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 467.54 अंक (0.60 प्रतिशत) की गिरावट में 77,148.86 अंक पर था।


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 143 अंक लुढ़ककर 24,068अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 140.35 अंक यानी 0.58 प्रतिशत टूटकर 24,070.65 अंक पर रहा। बैंकिंग, वित्त, ऑटो, रियल्टी, रसायन, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और आईटी समूहों के सूचकांक गिरावट में हैं। धातु, फार्मा, स्वास्थ्य और एफएमसीजी सेक्टरों में फिलहाल लिवाली चल रही है।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचसीएल के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा नीचे हैं। बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत तक टूट गये हैं। एयरटेल, टीसीएस, टाटा स्टील और सन फार्मा के शेयर फिलहाल ऊपर चल रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026