Home बिहार हॉस्टल में चौथी कक्षा की छात्रा से स्कूल संचालक ने की दरिंदगी,...

हॉस्टल में चौथी कक्षा की छात्रा से स्कूल संचालक ने की दरिंदगी, वारदात से सनसनी

270
0
School director raped a fourth grade student in hostel, incident causes sensation

पूर्णिया: पूर्णिया में स्कूल संचालक द्वारा चौथी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ हैवानियत हुई है। घटना के बाद स्कूल संचालक के खिलाफ काफी आक्रोश है। पुलिस ने स्कूल संचालक के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। घटना जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के एबीएस तिलकराम स्कूल की है।

जहां एक बच्ची स्कूल के कैमरे में सो रही थी। इसी दौरान स्कूल संचालक कैमरे में आकर उसके साथ घिनौनी हरकत की। गिरफ्तार स्कूल संचालक की पहचान संजय कुमार मेहता के रूप में की गई है। मामले की जानकारी देते हुए श्रीनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा श्रीनगर के आवासीय एबीएस तिलकराम स्कूल में रहकर पढ़ती थी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आज देर शाम अचानक स्कूल के संचालक संजय कुमार मेहता उसके कमरे में आए। मैं सोयी हुई थी। उसने मेरे साथ गलत किया। मैं जब रोने लगी तो वे मुझे चुप करा कर चले गए। मैने अपने सहेली को यह बात बतायी।

GNSU Admission Open 2026

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद सहेली ने अपनी मां को स्कूल के एक शिक्षक के फोन से घटना की जानकारी दी। उसकी मां ने मेरी मां को घटना की जनकारी दी। इसके बाद मेरे माता-पिता स्कूल आए और मैंने उन्हें आपबीती सुनाई। जिसके बाद उन्होंने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज करवाने के बाद स्कूली छात्रा के माता-पिता श्रीनगर थाना पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। स्कूली छात्रा के साथ हुई रेप के आरोप में स्कूल संचालक संजय कुमार मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़ित छात्रा का मेडिकल जांच भी करवाया गया है।


GNSU Admission Open 2026