Home बिहार सहरसा में बालू-गिट्टी डिपो संचालक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से हालत...

सहरसा में बालू-गिट्टी डिपो संचालक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से हालत गंभीर

468
0
Deadly attack on sand-gravel depot operator in Saharsa, condition critical after being shot

सहरसा: सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में बालू-गिट्टी डिपो के एक व्यवसायी को गोली मार दी गई। घायल कारोबारी का इलाज शहर के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरियारी गांव की है। पीड़ित की पहचान गोरियारी वार्ड संख्या 10 निवासी 40 वर्षीय श्यामल कुमार के रूप में हुई है।

श्यामल बीते 10 वर्षों से सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के सैनी टोला में बालू और गिट्टी का व्यवसाय करते आ रहे हैं। करीब आठ महीने पहले उन्होंने अपने गांव गोरियारी में भी एक नया डिपो खोल लिया था। श्यामल कुमार के अनुसार, गोरियारी के ही रहने वाले संजय नामक व्यक्ति भी इसी क्षेत्र में बालू-गिट्टी का व्यवसाय करता है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे जब श्यामल सैनी टोला स्थित डिपो बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी गोरियारी पुल के पास पहले से घात लगाए खड़े संजय और उसके अन्य साथियों ने उन्हें रोका। श्यामल के अनुसार, संजय ने उनसे कहा कि इतनी देर से आ रहे हो? इस पर श्यामल ने जवाब दिया कि ग्राहक ज्यादा होने की वजह से देर हो गई। बातचीत के तुरंत बाद संजय ने पीछे से उन पर गोली चला दी, जो उनकी पीठ में लगी।

GNSU Admission Open 2026

गोली लगने के बाद भी श्यामल ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक से भागने की कोशिश की और साथ चल रहे प्रदीप कुमार को भी तेज़ी से निकलने को कहा। संजय ने दूसरी गोली भी चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। घायल अवस्था में श्यामल लगभग आधा किलोमीटर दूर अपने घर पहुंचे और परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें सहरसा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। श्यामल ने साफ आरोप लगाया है कि संजय ने व्यवसायिक रंजिश के कारण उनकी हत्या की साजिश रची थी। घटना की जानकारी मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि घटना की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


GNSU Admission Open 2026