Home मनोरंजन एली अवराम के साथ ‘चंदनिया’ में दिखे आशीष चंचलानी, फैंस को नहीं...

एली अवराम के साथ ‘चंदनिया’ में दिखे आशीष चंचलानी, फैंस को नहीं आया पसंद प्रमोशन का अंदाज़

483
0
Ashish Chanchlani seen in 'Chandaniya' with Elli Avram, fans did not like the promotion style

एंटरटेनमेंट : पिछले दिनों यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने अभिनेत्री एली अवराम के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी साथ में कैप्शन में फाइनली लिखा था। इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कई लोगों ने दोनों को बधाई भी दे दी थी। लेकिन अब इस पोस्ट की सच्चाई सामने आ गई है और दोनों का नया गाना रिलीज हुआ है। जिससे पता चलता है कि आशीष की पोस्ट प्रमोशन का हिस्सा थी।

आशीष चंचलानी की एली अवराम के साथ रोमांटिक पोस्ट उनके अफेयर की कंफर्मेशन नहीं बल्कि उनके नए गाने ‘चंदनिया’ के प्रमोशन का हिस्सा मात्र थी। आज एली अवराम और आशीष चंचलानी का नया गाना रिलीज हो गया है। ‘चंदनिया’ नाम का ये गाना एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसमें एली और आशीष रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने के रिलीज होते ही ये साफ हो गया है कि आशीष इस गाने का प्रमोशन कर रहे थे और वो फोटो भी इस गाने का ही एक हिस्सा मात्र थी। इस गाने के रिलीज होते ही लोग आशीष चंचलानी पर भड़क उठे और उन्हें ट्रोल करने लगे। क्योंकि लोगों को ये पता चल गया कि आशीष का वो पोस्ट सिर्फ एक प्रमोशन था।

GNSU Admission Open 2026

लोगों ने आशीष चंचलानी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ नेटिजेंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि चूना लगा दिया। तो कुछ ने कहा कि ये मार्केटिंग का तरीका है। सिर्फ हाइप बनाने के लिए। एली अवराम और आशीष चंचलानी के इस नए रोमांटिक गाने के बोल लिखे हैं सैय्यद कादरी ने और इसे आवाज दी है सिंगर विशाल मिश्रा ने। मिथुन के संगीत से सजे इस गीत को टी-सीरीज ने प्रस्तुत किया है। गाने में एली और आशीष का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

GNSU Admission Open 2026